बेरमो में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़
बोकारो जिले के बेरमो
थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष नगर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार
निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चार अपराधियों
को गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार बोकारो
पुलिस अधीक्षक को एसटीएफ पटना और गुप्तचरों के माध्यम से सूचना मिली थी कि बेरमो
के सुभाष नगर इलाके में अवैध रूप से देशी मिनी गन फैक्ट्री चलाई जा रही है।सूचना
के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बेरमो के नेतृत्व में विशेष छापामारी
टीम गठित की गई।छापेमारी के दौरान राजकुमार सिंह उर्फ बंटी के सीसीएल क्वार्टर
स्थित घर में अवैध हथियार निर्माण का काम चलता मिला। मौके से पुलिस ने चार
अपराधियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार आरोपियों में उसमान अंसारी उर्फ अरमान मो० रिजवान मो० इम्तियाज और संजय
कुमार साव उर्फ संजय कुमार गुप्ता शामिल हैं। आरोपी झारखंड और बिहार के विभिन्न
जिलों के निवासी बताए गए हैं।पुलिस ने मौके से अर्धनिर्मित पिस्टल बॉडी कई बैरल लेथ मशीन मिलिंग मशीन और ड्रिल
मशीन सहित हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण बरामद किए हैं।पूछताछ
में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अवैध हथियार बनाने और विभिन्न राज्यों में
सप्लाई करने का काम करते थे। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले भी कई बार अलग अलग राज्यों में गिरफ्तार होकर जेल जा
चुके हैं।मामले में मुख्य आरोपी राजकुमार सिंह उर्फ बंटी फिलहाल फरार बताया जा रहा
है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।














