बिहार-मौसम-खगड़िया-में-आकाशीय-बिजली-गिरने-से-5-लोगों-की-मौत-कई-घायल
बिहार
में मानसून पूर्व मौसम की गतिविधियों के बीच गुरुवार को आकाशीय बिजली ने बड़ा कहर
बरपाया। खगड़िया जिले में बिजली गिरने
की तीन अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि
कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसों के बाद प्रभावित गांवों में मातम का
माहौल है। पहली
घटना जिले के गोगरी प्रखंड की बलतारा पंचायत के कनहौली गांव
में हुई। बताया जा रहा है कि कई ग्रामीण खेतों में काम कर रहे थे। अचानक मौसम खराब
होने पर लोग सुरक्षित स्थान की ओर जाने लगे तभी
आकाशीय बिजली गिर गई। इस
हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान आशुतोष यादव विद्यानंद यादव और
आशुतोष यादव के 8 वर्षीय
पुत्र के रूप में हुई है। घटना में दो अन्य ग्रामीण घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे
में एक मासूम बच्चे की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर
बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि खराब मौसम के दौरान लोग खुद को बचाने की कोशिश
कर रहे थे लेकिन बिजली गिरने से उन्हें संभलने का
मौका नहीं मिला। दूसरी
घटना बेलदौर थाना
क्षेत्र में हुई जहां बिजली गिरने से दो युवकों की जान
चली गई। मृतकों
की पहचान 21 वर्षीय कुश महतो और
अजनाश महतो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार कुश महतो नरदापुर गांव के पास
खेत में काम कर रहे थे तभी
तेज बारिश और गर्जना के बीच उन पर बिजली गिर गई। वहीं ट्रैक्टर चालक अजनाश महतो भी
इस घटना में गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों
को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां
डॉक्टरों ने कुश महतो को मृत घोषित कर दिया। बाद में इलाज के दौरान अजनाश महतो ने
भी दम तोड़ दिया। इतमादी
गांव में बिजली गिरने की एक अन्य घटना में पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। सभी
घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में
उनका उपचार जारी है। लगातार
हुई इन घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को तत्काल सरकारी
सहायता और मुआवजा देने की मांग की है। प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए
हैं और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की बात कह रहे हैं।खेत
में काम कर रहे लोगों पर गिरी बिजली
8 वर्षीय
बच्चे की भी गई जान
बेलदौर
में दो युवकों की मौत
पांच
अन्य लोग भी झुलसे
मुआवजे
की मांग














