करवा चौथ 2026: रांची, पटना, दिल्ली, भोपाल समेत देशभर में कब निकलेगा चांद, देखें शहरवार समय
नई दिल्ली: करवा चौथ का व्रत चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद पूरा किया जाता है। इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं चांद निकलने का इंतजार करती हैं और पूजा के बाद व्रत खोलती हैं। करवा चौथ 2026 पर देश के अलग-अलग शहरों में चंद्रोदय का समय अलग-अलग रहने की संभावना है। यहां देखें झारखंड, बिहार, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई शहरों में चांद निकलने का संभावित समय। पुणे में करवा चौथ पर चांद निकलने का संभावित समय रात 8:58 बजे बताया गया है। पूजा का शुभ समय शाम 6:03 बजे से 7:18 बजे तक बताया गया है। स्थानीय पंचांग से समय की पुष्टि करना उचित होगा। मौसम में बदलाव, बादल और बारिश के कारण कुछ शहरों में चंद्रमा के दर्शन में परेशानी हो सकती है। ऐसे में चंद्रोदय का समय होने के बावजूद आसमान साफ नहीं रहने पर चांद दिखाई देने में देरी हो सकती है। व्रत रखने वाली महिलाएं अपने शहर के स्थानीय मौसम पूर्वानुमान और पंचांग पर भी नजर रखें।झारखंड में कब निकलेगा करवा चौथ का चांद?
शहर संभावित चंद्रोदय रांची रात 7:53 बजे जमशेदपुर रात 7:50 बजे धनबाद रात 7:52 बजे बोकारो रात 7:48 बजे हजारीबाग रात 7:51 बजे गिरिडीह रात 7:51 बजे देवघर रात 7:49 बजे रामगढ़ रात 7:58 बजे बिहार में चांद निकलने का समय
शहर संभावित चंद्रोदय पटना रात 7:47 बजे गया रात 7:55 बजे दरभंगा रात 7:43 बजे पूर्णिया रात 7:36 बजे भागलपुर रात 7:40 बजे मुजफ्फरपुर रात 7:45 बजे बेगूसराय रात 7:44 बजे समस्तीपुर रात 7:44 बजे आरा रात 7:51 बजे बक्सर रात 7:57 बजे छपरा रात 7:48 बजे सीवान रात 7:49 बजे बेतिया रात 7:52 बजे कटिहार रात 7:38 बजे किशनगंज रात 7:39 बजे दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में चंद्रोदय
शहर संभावित चंद्रोदय दिल्ली समय की पुष्टि आवश्यक नोएडा रात 8:16 बजे गुरुग्राम रात 8:18 बजे सोनीपत रात 8:11 बजे करनाल रात 8:09 बजे पंचकूला रात 8:09 बजे चंडीगढ़ रात 8:09 बजे मोहाली रात 8:09 बजे पुणे में कब निकलेगा चांद?
चक्रवात और बादलों के कारण चांद दिखने में हो सकती है परेशानी














