रामगढ़ नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज ने रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नगर पालिका चुनाव को लेकर महाविद्यालय परिसर में प्रस्तावित डिस्पैच सेंटर स्ट्रांग रूम बज्रगृह एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की।इस अवसर पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की और सभी आवश्यक कार्यों को योजनाबद्ध एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निष्पक्ष शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने महाविद्यालय परिसर में पेयजल शौचालय पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियों को पूर्ण करने का निर्देश दिया।मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता भवन प्रमंडल रामगढ़ के अधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।