रामगढ़ एनटीपीसी पीवीयूएनएल एयरकूल्ड कंडेंसर डक्ट सील खराबी हादसा
रामगढ़ जिले के एनटीपीसी पीवीयूएनएल में
शुक्रवार को एक तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना हो गई। ACC-2 एयरकूल्ड
कंडेंसर के डक्ट के इन प्लेट सील में तकनीकी खराबी आने से सील
टूट गई, जिससे यह हादसा हुआ। दुर्घटना में भेल आरपीपी कंपनी में कार्यरत
इंजीनियर अमरेंद्र कुमार सहित तीन अन्य कर्मचारी घायल हो गए।घटना के तुरंत बाद सभी
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पीटीपीएस अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी घायलों की स्थिति सामान्य है और किसी को भी गंभीर
चोट नहीं आई है।हादसे की सूचना मिलते ही संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक सुरक्षा उपाय
किए गए और मौके पर सीआईएसएफ बल की तैनाती कर स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले
लिया गया। प्रबंधन के अनुसार संयंत्र में कार्य सामान्य रूप से जारी है।बताया जा
रहा है कि इरेक्शन एवं परीक्षण का कार्य भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड बीएचईएल
द्वारा किया जा रहा था। घटना के संभावित कारणों की जांच के लिए एक तकनीकी जांच टीम
गठित की जाएगी। वहीं सूत्रों में यह भी चर्चा है कि छोटे बॉयलर के फटने से यह
हादसा हुआ हालांकि इसकी किसी भी अधिकारी स्तर पर पुष्टि नहीं की गई है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।














