लातेहार मगध CCL संघमित्रा क्षेत्र में महाप्रबंधक कार्यालय का उद्घाटन
लातेहार: जिले में संचालित मगध सीसीएल के संघमित्रा क्षेत्र में महाप्रबंधक कार्यालय का उद्घाटन किया गया। सीसीएल के डायरेक्टर हर्षनाथ मिश्रा और चंद्रशेखर तिवारी ने फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान जीएम राजीव सिंह ने अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया। उद्घाटन के मौके पर सीसीएल डायरेक्टर हर्षनाथ मिश्रा ने कहा कि संघमित्रा क्षेत्र में महाप्रबंधक कार्यालय खुलने से खनन कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। इसके साथ ही क्षेत्र के विकास और स्थानीय लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी सुविधा होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि कार्यालय के माध्यम से परियोजना से जुड़े कार्यों का संचालन अधिक सुचारू तरीके से किया जा सकेगा। महाप्रबंधक कार्यालय के उद्घाटन पर स्थानीय भू-रैयतों ने भी खुशी जाहिर की। ग्रामीणों को उम्मीद है कि कार्यालय शुरू होने से नौकरी और मुआवजे से संबंधित विभागीय प्रक्रियाओं में तेजी आएगी। परियोजना से जुड़े स्थानीय लोगों का मानना है कि कार्यालय स्थापित होने से उनकी समस्याओं और मांगों को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा उनके समाधान की प्रक्रिया में सहूलियत हो सकती है। उद्घाटन कार्यक्रम में भू-रैयत, स्थानीय ग्रामीण, खनन कंपनी के प्रतिनिधि और सीसीएल के कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यालय के शुरू होने से क्षेत्र में खनन गतिविधियों, प्रशासनिक समन्वय और स्थानीय विकास से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई।कार्यालय खुलने से खनन कार्यों में आएगी तेजी
नौकरी और मुआवजे से जुड़े कार्यों में तेजी की उम्मीद
कार्यक्रम में भू-रैयत, ग्रामीण और सीसीएल कर्मी रहे मौजूद















