चाईबासा उपायुक्त के नेतृत्व में चाईबासा में वाक फॉर रोड सेफ्टी
चाईबासा में सड़क सुरक्षा को लेकर
शुक्रवार को एक अहम पहल देखने को मिली।
जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार के नेतृत्व में
वाक फॉर रोड सेफ्टी का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा जिला समाहरणालय परिसर
से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः समाहरणालय परिसर में आकर समाप्त हुई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त
चंदन कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक सोच विकसित करना और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा
कि सड़क का उपयोग करने वाले सभी लोग
चाहे वे पैदल यात्री हों या वाहन चालक घर से निकलते समय
यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।उपायुक्त ने कहा कि
छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़ी सड़क
दुर्घटनाओं का कारण बन जाती हैं।
उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनने चारपहिया वाहन चालकों
से सीट बेल्ट लगाने और नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की सख्त अपील की।पदयात्रा
के समापन पर सृष्टि चाईबासा
की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से
सड़क सुरक्षा से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाए गए। वहीं जिला परिवहन
पदाधिकारी गौतम कुमार
ने कहा कि सड़क सुरक्षा हमारे जीवन का
अभिन्न हिस्सा है और इसे लेकर सभी को गंभीर और जिम्मेदार रवैया अपनाने की जरूरत
है।कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी
सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि छात्र छात्राएं
और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।















