गिरिडीह शहरी निकाय चुनाव की प्रशासनिक तैयारी
आगामी शहरी निकाय चुनाव को लेकर गिरिडीह
अंचल कार्यालय में प्रशासनिक तैयारियां
पूरी कर ली गई हैं। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से
संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।बुधवार को अंचल कार्यालय
परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली। विभिन्न वार्डों से दावेदारी कर रहे संभावित
उम्मीदवार चुनावी पर्चे प्राप्त करने और नामांकन से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं की
जानकारी लेने पहुंचे। अलग-अलग वार्डों के प्रत्याशी कार्यालय परिसर में मौजूद रहे
और चुनाव प्रक्रिया को लेकर जानकारी हासिल की।प्रशासन की ओर से अंचल कार्यालय
परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई स्तरों पर निगरानी रखी जा रही है। पुलिस बल
की तैनाती के साथ साथ कर्मियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार
की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन से उम्मीदवार किस
तिथि को अपना नामांकन पत्र दाखिल करते हैं। जैसे-जैसे चुनावी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी वैसे वैसे राजनीतिक गतिविधियों में भी तेजी आने की संभावना है।















