रामगढ़ कुजू सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर घायल
रामगढ़ जिले के कुजू श्रीराम चौक के पास शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे
एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी जिसमें कार सवार
दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब हजारीबाग की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार
का अचानक टायर फट गया जिससे वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया।टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछलकर करीब 50 मीटर
दूर सड़क के दूसरी ओर जाकर पलट गई।
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार युवकों की पहचान जैनुल अबेदिन
और अमन अंसारी के रूप में हुई है
जो कुजू आजाद बस्ती के निवासी बताए जा रहे हैं।दुर्घटना में अमन अंसारी की हालत
गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार जारी है। वहीं दूसरे युवक को भी चोटें आई हैं।हादसे
के बाद कुछ देर के लिए सड़क पूरी तरह जाम
हो गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने
इंसानियत का परिचय देते हुए क्षतिग्रस्त कार को सड़क से किनारे कराया जिसके बाद
वाहनों का आवागमन पुनः शुरू हो सका।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर
पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।















