रामगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम
रामगढ़ शहर में राष्ट्रपिता महात्मा
गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर आज गांधीधाम में शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के
साथ मनाया गया। कार्यक्रम में रामगढ़ उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज रामगढ़ एसपी
अजय कुमार रामगढ़ विधायक ममता देवी
समाजसेवी सोनी देवी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।सभी अतिथियों
ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि
अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर बापू के बलिदान को
स्मरण किया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने कहा कि महात्मा
गांधी के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उन्होंने बापू के स्वदेशी आंदोलन को
विकसित और आत्मनिर्भर भारत का मूल सिद्धांत बताते हुए कहा कि उनके विचारों को
आत्मसात कर ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।वहीं समाजसेवी सोनी देवी ने कहा
कि सत्य अहिंसा और त्याग के मार्ग पर चलकर ही देश को आगे बढ़ाया जा
सकता है। उन्होंने युवाओं से बापू के आदर्शों को जीवन में अपनाने की अपील की।गौरतलब
है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की वर्ष 1948
में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे द्वारा
गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तभी से हर वर्ष 30
जनवरी को देशभर में शहीद दिवस के रूप
में मनाया जाता है।















