देवघर में 12 फरवरी देशव्यापी हड़ताल को लेकर ट्रेड यूनियन बैठक
देवघर आगामी
12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के उद्देश्य से देवघर जिले के चित्रा कोलियरी स्थित अतिथि शाला में संयुक्त ट्रेड
यूनियन मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोल इंडिया
जेबीसीसीआई सदस्य सह सीटू महासचिव डी. डी. रामानंदन एवं ईसीएल लेवल कॉर्पोरेट जेसीसी सदस्य सह सीटू अध्यक्ष जी. के.
श्रीवास्तव प्रमुख रूप से शामिल हुए और हड़ताल को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक को संबोधित करते हुए डी. डी. रामानंदन ने कहा
कि 10
केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा चार लेबर कोड के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया
गया है जिसमें
बीएमएस शामिल नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए चारों
लेबर कोड पूरी तरह मजदूर विरोधी
हैं और इनके जरिए ट्रेड यूनियनों को
कमजोर कर मजदूरों की आवाज दबाने की साजिश की जा रही है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि
ये लेबर कोड लागू होते हैं
तो ट्रेड यूनियनों का
अस्तित्व संकट में पड़ जाएगा
जिससे सरकार और प्रबंधन की मनमानी
बढ़ेगी। डी. डी. रामानंदन ने अग्निवीर की तर्ज पर कोयला वीर जैसी अस्थायी बहाली
12 घंटे कार्य अवधि ओवरटाइम और संडे
समाप्ति जैसे प्रावधानों को मजदूरों के अधिकारों पर सीधा हमला बताया।बैठक में
मौजूद संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के नेताओं पशुपति कोल, राजेश
राय योगेश राय
रामदेव सिंह सुबोध कुमार महतो बलराम
यादव, पूरण सिंह
सहित अन्य ने एकजुट होकर 12 फरवरी की हड़ताल को
सफल बनाने का संकल्प लिया। नेताओं ने बताया कि 1 फरवरी को चित्रा कोलियरी में गेट मीटिंग आयोजित कर मजदूरों को हड़ताल के उद्देश्य और कार्यक्रम की
जानकारी दी जाएगी।बैठक के अंत में मजदूरों से एकजुटता बनाए रखने और देशव्यापी
हड़ताल को पूरी तरह सफल बनाने की अपील की गई।















