रानीश्वर आसनबनी वन परिसर से जब्त ट्रैक्टर के चक्के चोरी
रानीश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत आसनबनी वन परिसर
से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया
है। शुक्रवार को दिन के उजाले में वन परिसर में जब्त कर रखे गए एक ट्रैक्टर के दो बड़े चक्के खोलकर चोरी कर लिए गए।ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद जब लोग वन परिसर पहुंचे तो
वहां वन कार्यालय में ताला लटका हुआ था और कोई भी वन कर्मी
मौजूद नहीं मिला। जब परिसर में खड़े जब्त ट्रैक्टर की जांच की गई तो उसके दोनों
बड़े चक्के गायब पाए गए।स्थानीय लोगों का कहना है कि वन परिसर जैसे संवेदनशील
स्थान से इस तरह दिनदहाड़े ट्रैक्टर के चक्के चोरी होना गंभीर लापरवाही को दर्शाता
है। सवाल यह उठ रहा है कि जब्त वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है और आखिर
चोरों ने इतनी आसानी से इस वारदात को कैसे अंजाम दे दिया।इस संबंध में जब प्रभारी
वनपाल तरणी मंडल
से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने
बताया कि हम आज दुमका आए हुए हैं। सूचना मिलने पर मौके के लिए निकल चुके
हैं।फिलहाल वन विभाग की ओर से किसी लिखित शिकायत या प्राथमिकी की पुष्टि नहीं हुई
है। लेकिन इस घटना ने वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा कर
दिया है।















