सिरपलिया गांव में एक साथ पहुंचे तीन युवकों के शव मातम पसरा
गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र
अंतर्गत सिरपलिया गांव शनिवार को उस समय गम में डूब गया जब
सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले तीन युवकों का शव एक साथ गांव पहुंचा। शव
पहुंचते ही पूरे गांव में चीख पुकार मच गई और माहौल
पूरी तरह शोकमय हो गया। जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में तीन
युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के
बाद तीनों शव गांव लाए गए। एक साथ तीन शव गांव पहुंचने से पूरे इलाके में मातम पसर
गया। मृतकों
के घरों से उठ रही चीख पुकार सुनकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और
जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।
गांव के लोग भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध नजर आए। बाद में परिजनों और ग्रामीणों की
मौजूदगी में गांव के श्मशान घाट पर तीनों युवकों का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम
संस्कार के दौरान पूरा गांव गम में डूबा नजर आया। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासनिक
अधिकारी भी गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवारों को सांत्वना दी। मौके पर पहुंचे
श्रीवंशीधर नगर डीएसपी सत्येंद्र नारायण सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटना में एक साथ
तीन युवकों की मौत बेहद दुखद और पीड़ादायक घटना है। उन्होंने कहा कि अनुमंडल
प्रशासन इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है और सरकारी सहायता राशि
जल्द उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर बीडीओ रवींद्र कुमार सीओ गौतम कुमार लकड़ा जिला परिषद सदस्य धर्मराज पासवान सीआई अंकित कुमार सिंह शशी पासवान विनोद
यादव सुदर्शन उरांव सहित बड़ी संख्या में
ग्रामीण मौजूद रहे।














