बेरमो फुसरो में श्री श्याम निशान यात्रा
बेरमो कोयलांचल का फुसरो क्षेत्र शनिवार
को श्याम भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। एक शाम
सांवरे के नाम कार्यक्रम के तहत
श्री श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा श्रद्धा
भक्ति और समरसता के वातावरण में निकाली
गई। इस यात्रा में विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से जुड़े लोग एक ही
रंग में रंगे दिखाई दिए श्याम भक्ति के रंग में।निशान यात्रा का शुभारंभ करगली बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर से हुआ। श्रद्धालु
हाथों में सजे निशान मुख पर जय श्री श्याम के जयकारे और हृदय
में आस्था लेकर नगर भ्रमण पर निकले। ढोल नगाड़ों
की गूंज के बीच पूरा फुसरो क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।यात्रा नगर के
प्रमुख मार्गों से होते हुए
अग्रसेन भवन फुसरो
पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद संध्या
समय रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया
जहां श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के भजनों का आनंद लिया।इस भव्य आयोजन
का संचालन मारवाड़ी युवा मंच बेरमो
शाखा द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक
आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा
आपसी भाईचारा और सांस्कृतिक एकता का संचार होता है।















