देवघर सारठ पुलिस को बड़ी सफलता शहीद का गोल्ड मेडल बरामद
देवघर सारठ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बामनगामा गांव
निवासी शहीद गणेश चंद्र पाण्डेय
के घर से बीते 24 नवंबर की रात चोरी हुआ
शहीद का गोल्ड मेडल पुलिस ने बरामद कर लिया है।इस मामले में पुलिस ने त्वरित
कार्रवाई करते हुए गांव के ही तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ
के दौरान उनकी निशानदेही पर पुलिस ने
गंगा बांध के पास खलिहान के बगल स्थित
सिंचाई कूप के समीप से शहीद का गोल्ड मेडल बरामद किया।पुलिस के अनुसार
चोरी की घटना के बाद लगातार जांच की जा रही थी। शहीद के सम्मान से जुड़े इस मामले
को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए तकनीकी व स्थानीय स्तर पर छानबीन तेज की जिसके बाद यह सफलता मिली।फिलहाल पुलिस चोरी गए शेष सामानों की
बरामदगी में जुटी हुई है और हिरासत में लिए गए लोगों से आगे की पूछताछ जारी है।
पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द ही पूर्ण खुलासा किया जाएगा।शहीद के गोल्ड
मेडल की बरामदगी से परिजनों और ग्रामीणों में राहत की भावना है वहीं सारठ पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की जा रही है।















