रामगढ़ झारखंड भदानीनगर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया जहां शक्तिपूंज एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलवे कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।मृतक की पहचान राकेश कुमार 45 वर्ष निवासी मधुबनी बिहार के रूप में हुई है, जो भदानीनगर रेलवे स्टेशन पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार वे स्टेशन पर ट्रैक पार कर रहे थे तभी अचानक शक्तिपूंज एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए।हादसे में उनके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया।सूचना मिलते ही रेलवे जीआरपी और भदानीनगर ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया की जा रही है।फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है।