पोटका सरकारी योजनाओं में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM की ओर से शुक्रवार को पोटका प्रखंड कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।प्रदर्शनकारियों ने 11 करोड़ रुपये की लागत से बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र CHC भवन के उद्घाटन से पहले ही एक हिस्से के गिर जाने को गंभीर लापरवाही बताते हुए इसमें शामिल संवेदक ठेकेदार और अभियंताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।धरनार्थियों ने आरोप लगाया कि सरकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर घोटाला हो रहा है जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पोटका बीडीओ अरुणा मुंडा को ज्ञापन भी सौंपा। बीडीओ ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले को जिला स्तर के अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा और उनके निर्देश के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।