जामताड़ा अवैध शराब फैक्ट्री छापेमारी
जामताड़ा जिले के केंदबोना गांव में
उत्पाद विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की।
यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक कुंदन कुमार कौशल के नेतृत्व में की गई।छापेमारी के
दौरान मनोज मंडल के ठिकाने और उसके भाई उमेश मंडल के घर से भारी मात्रा में अवैध
सामग्री बरामद की गई। टीम ने लगभग 45
लीटर स्प्रिट 36 बोतल अवैध विदेशी
शराब और करीब 70 बोरा खाली बोतल जब्त किए।इसके अलावा मौके पर अवैध शराब
निर्माण से जुड़ी कई सामग्रियों को नष्ट भी कर दिया गया। इस मामले में उत्पाद
विभाग ने उमेश मंडल और मनोज मंडल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।उत्पाद अधीक्षक ने
कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ
सख्त कार्रवाई की जाएगी।














