बोकारो पुष्पा गुमशुदगी मामला बोकारो
पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के खूंटाडीह गांव
से 21
जुलाई 2025
को लापता हुई पुष्पा कुमारी के मामले में पुलिस अब बड़ा कदम उठाने जा रही है। न्यायालय के
आदेश के बाद इस मामले के संदिग्ध आरोपी
दिनेश कुमार महतो का नार्को टेस्ट
कराया जाएगा। इसकी पुष्टि चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने की है।एसडीपीओ ने
बताया कि न्यायालय से आदेश प्राप्त होते ही आरोपी दिनेश कुमार महतो को गुजरात भेजकर नार्को टेस्ट कराया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि पुष्पा की तलाश को लेकर पुलिस टीम मुंबई सहित देश के
अन्य राज्यों में भेजी गई थी और कई स्थानों पर पोस्टर भी लगाए गए हैं।
ह्यूमन इंटेलिजेंस के आधार पर भी लड़की की खोज लगातार जारी है।इधर इस मामले में एक नया और गंभीर आरोप सामने आया है। गायब पुष्पा की मां रेखा देवी ने आरोप लगाया है कि
बेटी की जल्द बरामदगी के नाम पर
जेएलकेएम जयराम महतो की पार्टी की एक नेत्री ने पुलिस और एसडीएम को देने के बहाने उनसे ₹10,000 की राशि ले ली। आरोप
है कि यह राशि जेएलकेएम बोकारो जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष रेखा देवी ने ली थी। पीड़िता ने बताया कि यह रकम उसने कर्ज लेकर
दी थी।इस मामले पर जब जेएलकेएम के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता से सवाल किया गया
तो उन्होंने इस तरह की किसी जानकारी से
अनभिज्ञता जताई।एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि उन्हें इस प्रकार की जानकारी
मिली है और यदि पीड़िता लिखित आवेदन देती है तो मामले की जांच कर उचित कार्रवाई
की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी
को मदद दिलाने के नाम पर पैसे की उगाही
कदापि स्वीकार्य नहीं है।फिलहाल पुलिस पुष्पा की बरामदगी को लेकर हर संभव प्रयास कर
रही है और आरोपी के नार्को टेस्ट से मामले में नई जानकारी सामने आने की उम्मीद
जताई जा रही है।















