पोटका अवैध बालू विरोध
पोटका क्षेत्र में बढ़ते अवैध बालू
कारोबार के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। कांग्रेस नेताओं ने
उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपने के बाद हाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मुद्दे
को गंभीरता से उठाया।प्रेस वार्ता में जिला सचिव जयराम हांसदा वरिष्ठ नेता सुबोध सरदार और प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी ने
आरोप लगाया कि पोटका क्षेत्र में ओड़िशा से बिना चालान बड़े पैमाने पर बालू का
अवैध परिवहन किया जा रहा है। इस बालू को ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे स्थानीय
ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।नेताओं ने कहा कि अवैध
कारोबार के कारण इलाके में बालू की कमी हो गई है और आम लोगों को निर्माण कार्य के
लिए महंगे दाम चुकाने पड़ रहे हैं। उन्होंने रसूनचोपा के ग्रामीणों का आभार जताते
हुए कहा कि अब आम लोग भी बालू माफियाओं के खिलाफ सड़क पर उतर रहे हैं और कांग्रेस
पार्टी उनके साथ खड़ी है।कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन से मांग की कि अवैध बालू
कारोबार पर रोक लगाने के लिए लाइलम घाटी और तिरिंग घाटी के पास चेक पोस्ट स्थापित
किए जाएं। साथ ही रात के समय बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध परिवहन पर सख्ती से
कार्रवाई की जाए।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस
पार्टी इस मुद्दे को लेकर व्यापक आंदोलन करेगी।इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सीताराम
सोरेन सीताराम टुडू
जमजम आलम और आनंद पाल सहित कई
कार्यकर्ता मौजूद रहे।














