हजारीबाग सब्जी दुकान हटाओ अभियान
हजारीबाग शहर में यातायात व्यवस्था को
सुधारने के लिए नगर निगम द्वारा सड़क किनारे लगने वाली सब्जी दुकानों के खिलाफ
कार्रवाई लगातार दूसरे दिन भी जारी रही।आज पुराना बस स्टैंड से पोस्ट ऑफिस चौक तक
सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई सब्जी दुकानों को हटाया गया। इस दौरान निगम की
टीम ने दुकानदारों को सड़क खाली करने का निर्देश दिया और कई अस्थायी दुकानों को
हटाया गया।नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सड़क किनारे दुकानों के कारण आम
लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी और अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न हो
रही थी। इसी समस्या को देखते हुए यह अभियान चलाया जा रहा है।अधिकारियों ने यह भी
जानकारी दी कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और तीसरे दिन पुराना समाहरणालय के बाहर
लगने वाली सब्जी दुकानों को हटाया जाएगा।इस कार्रवाई के दौरान सहायक नगर आयुक्त
अनिल पांडे, उप महापौर अविनाश कुमार यादव वार्ड 17 के पार्षद कुणाल
चौरसिया समेत कई जनप्रतिनिधि और नगर निगम के कर्मचारी मौजूद रहे।नगर निगम ने
दुकानदारों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही दुकान लगाएं ताकि शहर में व्यवस्था बनी रहे और लोगों को किसी प्रकार की
परेशानी न हो।














