मधुपुर होली को लेकर मधुपुर पुलिस अलर्ट
मधुपुर होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने
को लेकर मधुपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। इसी क्रम में मधुपुर पुलिस
निरीक्षक राउतू होनहांगा
की अध्यक्षता में सभी थाना प्रभारियों
के साथ अपराध समीक्षा बैठक
आयोजित की गई।बैठक के दौरान क्षेत्र में
घटित हालिया आपराधिक घटनाओं की
बिंदुवार समीक्षा की गई और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया गया। पुलिस निरीक्षक ने होली के दौरान विशेष
सतर्कता बरतने असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने तथा संवेदनशील
क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने के निर्देश दिए।उन्होंने
स्पष्ट कहा कि होली के दौरान
हुड़दंग अवैध
शराब की बिक्री और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त
कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्रों में
शांति समिति के साथ समन्वय बनाकर कार्य
करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर तुरंत नियंत्रण करने की हिदायत
दी गई ताकि त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके।बैठक में बुढ़ैई थाना प्रभारी रूपेश कुमार करौं थाना प्रभारी
दीपक किशोर भारती, मारगोमुंडा थाना प्रभारी शशि कपूर मधुपुर महिला थाना
प्रभारी ललिता कुजूर एवं पाथरोल थाना प्रभारी दिलीप कुमार बिलूंग सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।














