पलामू डीडी डायरेक्टर पंकज पांडेय ने डॉ. कौशल को झारखंड अवार्ड से किया सम्मानित
पलामू झारखंड राज्य के 25
वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रांची के होटल बीएनआर चाणक्या में आयोजित सिल्वर जुबली समारोह में दिल्ली दूरदर्शन
के डायरेक्टर पंकज पांडेय
ने प्रसिद्ध पर्यावरणविद् डॉ. कौशल किशोर जायसवाल को झारखंड अवार्ड
से सम्मानित किया। इस भव्य समारोह का
उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया।इस अवसर पर वनराखी मूवमेंट के प्रणेता एवं ट्री मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध डॉ. कौशल ने राज्यपाल संतोष गंगवार राज्य के वित्त मंत्री
राधा कृष्ण किशोर तथा पूर्व गृह मंत्री
सुदेश महतो को हिमाचल प्रदेश का कपूर का पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।समारोह के दौरान डॉ. कौशल ने अपने संबोधन में पर्यावरण धर्म
की अवधारणा पर विस्तार से प्रकाश डाला
और देशवासियों से इसे अपनी जीवनशैली में अपनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि वे 1967
से निशुल्क पौध वितरण एवं रोपण अभियान चला रहे हैं और
1977 से अपने निजी संसाधनों से वनराखी मूवमेंट का संचालन कर रहे हैं।डॉ. कौशल के नेतृत्व में अब तक देश-विदेश के 25
राज्यों के 171 जिलों
में 55 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं जबकि 23
लाख से अधिक वृक्षों पर रक्षाबंधन किया गया है। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उनका योगदान देश विदेश में सराहा गया है।उन्होंने बताया कि पलामू के कौशल नगर डाली बाजार में निर्मित पर्यावरण धर्म ज्ञान मंदिर का उद्घाटन 12
फरवरी 2026 को अंतरराष्ट्रीय पर्यावरणविदों की उपस्थिति में किया गया जहां जलवायु परिवर्तन
विषय पर अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का भी
आयोजन हुआ।डॉ. कौशल की जीवनी
झारखंड मैन ऑन मिशन शीर्षक से स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल है और विभिन्न प्रतियोगी
परीक्षाओं में उनके कार्यों से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाते हैं। उल्लेखनीय है कि यह
सम्मान उन्हें इस वर्ष का तीसरा और जीवन का 80वां
सम्मान है जिनमें
10 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार भी शामिल हैं। सम्मान
मिलने पर उनके समर्थकों और परिवार में खुशी का माहौल है।














