गोड्डा महागामा बैंक ऑफ इंडिया में डकैती की कोशिश
गोड्डा जिले से इस वक्त की बड़ी और
सनसनीखेज खबर सामने आ रही है।
महागामा प्रखंड स्थित बैंक ऑफ इंडिया
शाखा में अपराधियों ने दो राउंड फायरिंग कर डकैती की घटना को अंजाम देने का प्रयास
किया। अचानक हुई इस फायरिंग से बैंक परिसर
में अफरा तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हथियारबंद अपराधी बैंक
में घुसकर फायरिंग करते हुए लूटपाट की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान बैंक का एक सुरक्षा गार्ड गोली लगने से घायल हो गया जिसे तत्काल इलाज के लिए महागामा रेफरल
अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल गार्ड की हालत पर डॉक्टर नजर
बनाए हुए हैं।घटना की सूचना मिलते ही
पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है।
अपराधियों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अपराधी
लूट में सफल हुए या नहीं।बैंक परिसर और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल बना हुआ
है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और
जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।














