छतरपु अरविंद गुप्ता चुनमुन के नामांकन में उमड़ा जनसैलाब
छतरपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के
प्रत्याशी अरविंद कुमार गुप्ता उर्फ़ चुनमुन ने शुक्रवार को ऐसा जनसमर्थन दिखाया जो नगर पंचायत के
राजनीतिक इतिहास में लंबे समय तक याद किया जाएगा। वे नामांकन दाखिल करने वाले पहले
प्रत्याशी बने।नामांकन से पूर्व अरविंद गुप्ता चुनमुन ने ठाकुरबाड़ी एवं
देवी माई मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना
कर नगर की शांति समृद्धि और विकास की कामना की। इसके बाद वे अपने परिजनों और
हजारों समर्थकों के साथ नंगे पांव नामांकन यात्रा पर निकले।ढोल नगाड़ों
सिंघा और बैंड बाजे की गूंज से पूरा छतरपुर नगर गूंज उठा। सड़क के दोनों ओर
हजारों लोग मौजूद रहे। छतरपुर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों से समर्थक तिरंगा झंडा
लेकर सुबह से ही अलग अलग समूहों में यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा जहाँ जहाँ से गुज़री
वहाँ जनसमूह स्वतः जुड़ता चला गया और
पूरा नगर जनसागर में तब्दील हो गया।जपला मोड़ पर अरविंद गुप्ता चुनमुन ने भारत माता को नमन कर माल्यार्पण किया और छतरपुर के उज्ज्वल
भविष्य के लिए संकल्प लिया। नंगे पांव की यह पदयात्रा उनके त्याग आस्था और जनसेवा की भावना को दर्शाती रही। समर्थकों के जयघोष
और नारों से वातावरण पूरी तरह चुनावी उत्सव में बदल गया।नामांकन स्थल पहुँचकर
उन्होंने विधिवत अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और इसके बाद भी वे नंगे पांव ही
लौटे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा आज पूरे छतरपुर से जो प्रेम विश्वास और आशीर्वाद मिला है वह मेरे लिए सबसे
बड़ा संकल्प है। यह जनसमर्थन छतरपुर के विकास की मजबूत नींव बनेगा।इस भव्य नामांकन
यात्रा ने छतरपुर नगर पंचायत चुनाव को नया राजनीतिक रंग दे दिया है।















