महामहिम राज्यपाल का जमशेदपुर दौरा
झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार
शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे जहां उन्होंने दो महत्वपूर्ण शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग
लिया।राज्यपाल सबसे पहले को ऑपरेटिव
कॉलेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद वे आरबीएस इंजीनियरिंग
कॉलेज पहुंचे जहां कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का विधिवत
उद्घाटन किया।दो दिनों तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में देश और विदेश से
आए विद्वान शिक्षाविद और विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। सेमिनार को संबोधित
करते हुए महामहिम राज्यपाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने भारत के विकास को नई
दिशा दी है। आज भारत आत्मनिर्भर बन चुका है और आने वाले समय में विश्व के सबसे
शक्तिशाली देशों में शामिल होगा।राज्यपाल ने झारखंड की उच्च शिक्षा व्यवस्था पर
चिंता जताते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि झारखंड में उच्च शिक्षा के लिए
बाहर से विद्यार्थी नहीं आते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के शैक्षणिक संस्थानों को
और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता है,
ताकि दूसरे राज्यों के छात्र भी झारखंड
आकर अध्ययन करें।उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है जरूरत है बेहतर शैक्षणिक वातावरण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
विकसित करने की।















