देवघर जिले के नगर थाना देवघर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 28 जनवरी 2026 की रात करीब 7:40 बजे की गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि शिक्षा सभा चौक के पास कुछ संदिग्ध लोग अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया और एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की और दो संदिग्धों को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक अवैध पिस्टल दो जिंदा कारतूस घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल संख्या JH-15AJ-9678 तथा दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित जोशी उम्र 30 वर्ष निवासी हरि किशुन साह लेन सरवटिया बाजार, देवघर और अमन दास उम्र 20 वर्ष निवासी मंदिर मोड़ शिक्षा सभा चौक नगर थाना क्षेत्र देवघर के रूप में की गई है।पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संभावित संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है।इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।