रामगढ़ में एसपी की क्राइम मीटिंग
रामगढ़ जिले के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी
कार्यालय पतरातू
में अपराध नियंत्रण को लेकर एक
महत्वपूर्ण क्राइम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार
ने की। इस दौरान एसडीपीओ गौरव गोस्वामी
सहित जिले के सभी थाना प्रभारी एवं ओपी
प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक में पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं ओपी में दर्ज पुराने
और लंबित कांडों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी
लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन किया जाए
ताकि जिले में अपराध पर प्रभावी
नियंत्रण स्थापित किया जा सके।एसपी अजय कुमार ने बाजार चौक चौराहों
थाना प्रवेश एवं निकास द्वार पर
सीसीटीवी कैमरे लगाने नियमित एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाने रक्षक ऐप के माध्यम से बिटवार क्यूआर कोड स्कैन करने तथा वाहन चेकिंग के
दौरान डाटा इंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों की
सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।उन्होंने संगठित आपराधिक
गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान तेज करने का निर्देश
दिया, ताकि जिले में अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके। एसपी ने
यह भी कहा कि पतरातू स्थित निर्माणाधीन ओवर ब्रिज में फायरिंग की घटना में शामिल अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। इसके
लिए एसडीपीओ गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है और अपराधी
जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।बैठक में पुलिस इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता बासल थाना प्रभारी
कैलाश कुमार भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार भदानी नगर ओपी
प्रभारी अख्तर अली, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा पतरातू थाना के एसआई
अफजल हुसैन एएसआई जसीमुद्दीन अंसारी सहित अन्य अनुसंधान पदाधिकारी उपस्थित
थे।















