देवघर जिले के मधुपुर स्थित बावनबीघा धर्म मंदिर आश्रम में श्रीधर नारायण के तीन दिवसीय वार्षिक उत्सव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह वार्षिक उत्सव श्रद्धा भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के साथ आयोजित किया जाएगा।इस संबंध में धर्म मंदिर आश्रम के बंधु श्रीधरनाथ ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्सव को सफल बनाने के लिए आश्रम परिसर में साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।उत्सव के दौरान विशेष पूजा अर्चना भजन-कीर्तन और प्रवचन कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।कार्यक्रम के दौरान श्रीधर नारायण के जीवन, उनके आदर्शों और आध्यात्मिक संदेशों पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा।श्रीधरनाथ ने बताया कि यह वार्षिक उत्सव आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने क्षेत्र के सभी भक्तों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।