जामताड़ा सिदो कान्हू मॉडल स्कूल नाला में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
जामताड़ा जिले के नाला स्थित सिदो कान्हू मॉडल स्कूल में आयोजित वार्षिक
खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ नाला एसडीपीओ मनोज कुमार महतो ने मुख्य अतिथि के रूप में झंडा दिखाकर किया।इस अवसर पर
एसडीपीओ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक विकास
के साथ साथ मानसिक मजबूती
अनुशासन और टीम भावना को भी विकसित करता
है। उन्होंने बच्चों को पूरे अनुशासन और खेल भावना के साथ मैदान में उतरने के लिए
प्रेरित किया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मुखिया अजीत मुर्मू उप प्रमुख समर माझी एवं पंचायत समिति सदस्य
गुलशन अली उपस्थित रहे। उप प्रमुख समर माझी ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस खेलकूद
प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास
के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य ने भी खेल को जीवन का
अभिन्न हिस्सा बताते हुए बच्चों से नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने की
अपील की।विद्यालय के छात्र छात्राओं
ने अतिथियों का पारंपरिक तिलक चंदन
लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सचिव गोबिंद नाथ माझी ने एसडीपीओ को उत्तरीय एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल
प्रीतम सरकार बिकाश माजि एवं महानंद तिवारी
द्वारा सभी विशिष्ट अतिथियों को मोमेंटो
देकर सम्मानित किया गया।खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 21 खेल इवेंट
आयोजित किए गए जिसमें नर्सरी से
लेकर कक्षा 9 तक के छात्र छात्राओं
ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन पर विभिन्न खेलों में
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय
पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।















