PM Modi Bishkek पहुंचे, 26वें SCO शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा, सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग पर रहेगा फोकस
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंच गए हैं, जहां वह 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन SCO की स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। भारत वर्ष 2017 से SCO का पूर्ण सदस्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद बिश्केक पहुंचे। किर्गिस्तान के मंत्रिमंडल के अध्यक्ष अदिलबेक कासिमालिएव ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक किर्गिज नृत्य के साथ प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। SCO शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सदीर झापारोव से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-किर्गिस्तान रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। बैठक के दौरान व्यापार, रक्षा, स्वास्थ्य, फार्मास्यूटिकल्स, आईटी, खनिज, कृषि और डिजिटल तकनीक समेत कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी द्विपक्षीय मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक शांति की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया को युद्धों के युग से निकलकर शांति की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। 26वें SCO शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान समेत कई देशों के नेता हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन के एजेंडे में आतंकवाद विरोधी सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा, कनेक्टिविटी, व्यापार, ऊर्जा और डिजिटल सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल हैं। भारत की ओर से सुरक्षा, कनेक्टिविटी और नए अवसरों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। भारत आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद से मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दे रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात की।किर्गिस्तान के राष्ट्रपति से मुलाकात
पुतिन से भी हुई द्विपक्षीय वार्ता
SCO में आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा पर फोकस
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि














