अब 28 नहीं, 30 दिन की वैलिडिटी वाला रिचार्ज भी! कॉलिंग-SMS यूजर्स को भी मिलेगा अलग प्लान
नई दिल्ली: मोबाइल रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। टेलीकॉम कंपनियों को 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान का विकल्प उपलब्ध कराना होगा। इसके अलावा सिर्फ कॉलिंग और SMS की जरूरत रखने वाले ग्राहकों के लिए भी अलग प्लान उपलब्ध होंगे। दरअसल, लंबे समय से मोबाइल यूजर्स 28 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। 28 दिन के हिसाब से रिचार्ज कराने पर ग्राहकों को एक साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज कराना पड़ सकता है। ऐसे में 30 दिन की वैलिडिटी वाला विकल्प ग्राहकों के लिए सुविधाजनक हो सकता है। नए प्रावधानों के तहत ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज का विकल्प मिलेगा। इसके साथ ही ऐसे प्लान भी उपलब्ध होंगे, जिनमें ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार मोबाइल सेवा का इस्तेमाल कर सकेंगे। महीने की एक निश्चित तारीख को रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के लिए भी यह विकल्प उपयोगी हो सकता है। देश में आज भी बड़ी संख्या में लोग कीपैड मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं और उन्हें इंटरनेट डेटा की जरूरत नहीं होती। ऐसे ग्राहकों के लिए सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS वाले प्लान का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा। इससे ग्राहकों को अपनी जरूरत के मुताबिक रिचार्ज चुनने की सुविधा मिलेगी और डेटा की जरूरत नहीं होने पर उसके लिए अलग से भुगतान करने की मजबूरी कम होगी। 30 दिन की वैलिडिटी और कॉलिंग-SMS आधारित प्लान उपलब्ध होने से मोबाइल यूजर्स के पास रिचार्ज चुनने के लिए ज्यादा विकल्प होंगे। हालांकि, अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियां इन प्लान की कीमत और मिलने वाली सुविधाएं अपने स्तर पर तय करेंगी।30 दिन की वैलिडिटी वाला विकल्प
कीपैड फोन यूजर्स को भी राहत
ग्राहकों को मिलेंगे ज्यादा विकल्प














