गया जी के लुटुआ में बड़ा खतरा टला, सर्च ऑपरेशन में 4-5 किलो का IED बरामद, मौके पर किया निष्क्रिय
जानकारी के अनुसार, डी/215 बटालियन CRPF को मिली सूचना के आधार पर कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल के दिशा-निर्देश में जवानों ने स्थानीय पुलिस के प्रतिनिधि के साथ सर्च अभियान शुरू किया। टीम कैंप नागोवार से गश्ती करते हुए गुरिया की ओर बढ़ रही थी। सर्च अभियान के दौरान सिंघवा पहाड़ी क्षेत्र के पास संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने इलाके की गहन तलाशी शुरू की। इसी दौरान जमीन के नीचे से बीप की आवाज सुनाई दी। जवानों ने पूरी सावधानी के साथ उस स्थान की जांच की, जहां से एक कमांड मैकेनिज्म IED बरामद किया गया। बरामद विस्फोटक का वजन करीब चार से पांच किलोग्राम बताया गया है। IED बरामद होने के बाद 215 बटालियन के बम निरोधक दस्ते को सक्रिय किया गया। दस्ते ने सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए विस्फोटक को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा बलों के अनुसार, आशंका है कि अज्ञात नक्सली तत्वों ने पुलिस और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने की नीयत से विस्फोटक को जमीन के नीचे छिपाकर रखा था। हालांकि, समय रहते IED बरामद होने से किसी भी संभावित अप्रिय घटना को टाल दिया गया।गया जी: बिहार के गया जी जिले के लुटुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान के दौरान एक बड़ा खतरा टाल दिया। जवानों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया करीब 4 से 5 किलोग्राम वजनी IED बरामद किया, जिसे बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।
सिंघवा पहाड़ी के पास जमीन के नीचे छिपा था IED
बम निरोधक दस्ते ने सुरक्षित तरीके से किया निष्क्रिय














