रांची: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत MY Bharat, रांची द्वारा "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" संकल्प अभियान के तहत सोमवार को सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बरियातू में जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान नृत्य, संगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, स्लैम पोएट्री, लघु फिल्म/रील और स्लोगन लेखन सहित कुल आठ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने की अपील

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने किया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने परिवार, मित्रों व समाज को भी नशा मुक्त बनाने के लिए जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब देश की युवा शक्ति स्वस्थ, जागरूक और जिम्मेदार बनेगी।

समापन समारोह में उप विकास आयुक्त संजय भगत, प्रोबेशनर आईएएस आस्था शरण और MY Bharat झारखंड की राज्य निदेशक ललिता कुमारी मुख्य रूप से मौजूद रहीं।

उप विकास आयुक्त संजय भगत ने कहा कि राज्य में नशा मुक्ति को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

प्रोबेशनर आईएएस आस्था शरण ने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं राज्य निदेशक ललिता कुमारी ने युवाओं से "नशा मुक्त भारत" अभियान को जन-आंदोलन बनाने की अपील करते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण में युवा सबसे बड़ी शक्ति हैं।

MY Bharat पोर्टल से जुड़ने का आह्वान

MY Bharat, रांची की उप निदेशक श्वेता सिंह ने युवाओं को MY Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कर स्वयंसेवा, नेतृत्व विकास, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़े अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से "नशा मुक्त युवा" डिजिटल प्रतिज्ञा लेने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" की शपथ लेकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

प्रतियोगिता के विजेता

  • स्लैम पोएट्री: प्रथमध धोनी गुप्ता, द्वितीयआर्यन चावड़िया, तृतीयपूनम आइंद
  • वाद-विवाद: प्रथमप्रणव राम तिवारी, द्वितीयजानवी प्रज्ञा, तृतीयवंदना कुमारी
  • संगीत: प्रथमनिशा टीग्गा एवं समूह (JVAV नागड़ी), द्वितीयकेजीबीवी, सीएमएसओई नामकुम, तृतीयसानिया एवं समूह
  • नृत्य: प्रथमवाईबीएन विश्वविद्यालय (समूह-ए), द्वितीय– JVAV रातू, तृतीय– JVAV नागड़ी
  • लघु फिल्म/रील: प्रथमइमरान (वाईबीएन विश्वविद्यालय), द्वितीयनिशा (आरटीसी इंटर कॉलेज), तृतीयनगमा निगार (सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस)
  • चित्रकला: प्रथमश्वेता कुमारी, द्वितीयअयन मलाकार, तृतीयरश्मि कुमारी
  • नुक्कड़ नाटक: प्रथमरेशमा खोया एवं समूह, द्वितीयवंदना कुमारी एवं समूह, तृतीयस्वीटी रानी एवं समूह
  • स्लोगन लेखन: प्रथमबबीता कुमारी, द्वितीयनिकिता लिंडा, तृतीयस्मृति तिर्की

सभी विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।