नेमरा में कल उमड़ेगा जनसैलाब 40 फीट प्रतिमा के अनावरण की तैयारियां पूरी
रामगढ़: झारखंड आंदोलन के पुरोधा एवं दिशोम गुरु
स्वर्गीय शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर 4
अगस्त को रामगढ़ जिले के नेमरा
(बरलंगा) में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शिबू सोरेन की 40
फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां अंतिम चरण में पहुंचा दी हैं। सोमवार को रामगढ़ उपायुक्त ऋतुराज,
पुलिस अधीक्षक मुकेश
कुमार लुनायत, डीडीसी
आशीष अग्रवाल तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने नेमरा
पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया। शिबू सोरेन की पुण्यतिथि के अवसर पर
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के साथ विकास मेला सह पारितोषिक वितरण समारोह का भी आयोजन किया
जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए
प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं। निरीक्षण के बाद उपायुक्त और पुलिस
अधीक्षक ने प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को उनकी
जिम्मेदारियों से अवगत कराया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरे क्षेत्र
को जोन-1,
जोन-2, जोन-3 और जोन-4 में विभाजित किया गया है। रामगढ़ एसपी मुकेश
कुमार लुनायत ने बताया कि चुटूपालू घाटी से नेमरा गांव तक पर्याप्त संख्या में
मजिस्ट्रेट और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा गोला डीबीसी चौक से नेमरा तक पड़ने वाले सभी
चार फाटकों को पूरी तरह खाली और सुचारु रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वीआईपी मूवमेंट और श्रद्धालुओं के
आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न हो। कार्यक्रम के दौरान शिबू सोरेन की पत्नी रूपी
सोरेन, मुख्यमंत्री हेमंत
सोरेन, बसंत
सोरेन, कल्पना
सोरेन सहित परिवार के अन्य सदस्य पारंपरिक सामाजिक रीति-रिवाज से
दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के तहत परिवार के
सदस्य नाड़ी दरहा स्थित समाधि स्थल पर भी पहुंचेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा
को देखते हुए समाधि स्थल तक नई सड़क का निर्माण कराया गया है।विकास
मेला और पारितोषिक वितरण कार्यक्रम भी होगा आयोजित
सुरक्षा
व्यवस्था के व्यापक इंतजाम
पारंपरिक
रीति-रिवाज से दी जाएगी श्रद्धांजलि














