JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज... देवेंद्र नाथ महतो ने किया बड़ा ऐलान
रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) एवं झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित
अनियमितताओं और धांधली के विरोध में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है। राजधानी
रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में सोमवार को सत्याग्रह धरना का 10वां दिन और छात्र नेता देवेंद्र
नाथ महतो की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का दूसरा दिन जारी रहा। देवेंद्र नाथ महतो ने घोषणा की कि 4 अगस्त को उनकी भूख हड़ताल झारखंड आंदोलन के
पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि को समर्पित रहेगी। उन्होंने कहा कि गुरुजी के संघर्ष,
त्याग और जनहित के प्रति समर्पण से
प्रेरणा लेते हुए वे राज्य के छात्रों के न्यायपूर्ण भविष्य के लिए यह आंदोलन कर
रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि गुरुजी के आदर्शों पर चलते हुए छात्रों के
अधिकारों की लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। देवेंद्र नाथ महतो ने राज्य सरकार से
मांग की कि JPSC और
JSSC से जुड़े विवादित
मामलों में शीघ्र, पारदर्शी
और ठोस निर्णय लिया जाए, ताकि
छात्रों का भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में
पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने दोहराया कि जब तक छात्रों की
मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब
तक आंदोलन जारी रहेगा। गौरतलब है कि 4
अगस्त को झारखंड आंदोलन के
प्रमुख नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्यतिथि है। इसी
अवसर पर छात्र आंदोलन के तहत चल रही भूख हड़ताल को उन्हें समर्पित करने का निर्णय
लिया गया है।दिशोम
गुरु शिबू सोरेन को समर्पित रहेगी भूख हड़ताल
सरकार
से पारदर्शी कार्रवाई की मांग
4 अगस्त को शिबू सोरेन की पुण्यतिथि














