पालकोट में JLKM की संगठनात्मक बैठक संपन्न, रंजीत महतो बने प्रखंड अध्यक्ष
गुमला: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी
मोर्चा (JLKM) की गुमला
जिला कमेटी द्वारा
जिला अध्यक्ष के
नेतृत्व में पालकोट
प्रखंड में एक
महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित
की गई। बैठक
में संगठन के
विस्तार एवं पुनर्गठन
पर चर्चा करते
हुए रंजीत महतो को सर्वसम्मति
से पालकोट प्रखंड
अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक को
संबोधित करते हुए
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष
कृष्णा चीक बड़ाईक ने कहा
कि आम जनता
की समस्याओं का
समाधान पार्टी की सर्वोच्च
प्राथमिकता है। उन्होंने
कार्यकर्ताओं से आह्वान
किया कि यदि
कोई नागरिक सरकारी
कार्यालयों या प्रखंड
स्तर पर अपने
कार्यों को कराने
में कठिनाई का
सामना करता है,
तो पार्टी के
पदाधिकारी उसकी हरसंभव
मदद करें। कृष्णा चीक
बड़ाईक ने कहा
कि झारखंड में
व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ
JLKM चरणबद्ध आंदोलन चलाएगी। उन्होंने
कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार
के विरुद्ध एकजुट
होकर संघर्ष करने
का आह्वान किया
और पार्टी की
विचारधारा को गांव-गांव एवं
घर-घर तक
पहुंचाने पर जोर
दिया। उन्होंने कहा
कि वर्ष 2029 के विधानसभा चुनाव को देखते
हुए अभी से
संगठन को बूथ
स्तर तक मजबूत
करना आवश्यक है,
ताकि क्षेत्र में
पार्टी का प्रभाव
और जनाधार बढ़ाया
जा सके। बैठक में
बूथ स्तर तक
संगठन को सशक्त
बनाने, जनसंपर्क अभियान तेज
करने तथा आम
जनता के मुद्दों
को प्राथमिकता के
साथ उठाने पर
विस्तार से चर्चा
की गई। कार्यकर्ताओं
ने विश्वास जताया
कि आने वाले
समय में झारखंड
लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा राज्य
में एक मजबूत
राजनीतिक विकल्प के रूप
में उभरेगा। बैठक
में जिला अध्यक्ष
अनूप फ्रांसिस कुजूर, जिला महासचिव
सुप्रदीप कुमार साहू, वरीय उपाध्यक्ष
सूरज कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश
साहू,
उपाध्यक्ष अनिल साहू, सिमडेगा जिला अध्यक्ष
सुमन कुल्लू, सिमडेगा जिला वरीय
उपाध्यक्ष रितेश कुमार, जिला महासचिव
साजन नायक सहित गुमला
एवं सिमडेगा के
कई पदाधिकारी और
बड़ी संख्या में
कार्यकर्ता उपस्थित रहे।भ्रष्टाचार
के खिलाफ आंदोलन तेज करने का आह्वान
संगठन
विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर हुई चर्चा














