मगध सीसीएल परियोजना में ग्रामीणों की बैठक, रोजगार, मुआवजा और आर एंड आर साइट के विकास पर हुई चर्चा
लातेहार: लातेहार जिले के
अंतर्गत संचालित मगध सीसीएल परियोजना क्षेत्र में विस्थापित
एवं प्रभावित ग्रामीणों
की एक महत्वपूर्ण
बैठक आयोजित की
गई। बैठक में
सीसीएल की व्यवस्थाओं,
आर एंड आर
(पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन)
साइट के समग्र
विकास तथा स्थानीय
लोगों की विभिन्न
समस्याओं पर विस्तार
से चर्चा की
गई। बैठक में
उपस्थित भू-रैयतों
और ग्रामीणों ने
कहा कि परियोजना
प्रभावित लोगों को रोजगार,
उचित मुआवजा और
पुनर्वास से जुड़े
मुद्दों का शीघ्र
समाधान किया जाना
चाहिए। उन्होंने सीसीएल प्रबंधन
से लंबित मांगों
पर सकारात्मक पहल
करने की अपील
की। ग्रामीणों ने
बैठक के दौरान
सीसीएल द्वारा की जा
रही भारी ब्लास्टिंग
से होने वाले
प्रभावों पर चिंता
व्यक्त की। उनका
कहना था कि
ब्लास्टिंग के कारण
आसपास के क्षेत्रों
में रहने वाले
लोगों को परेशानी
का सामना करना
पड़ रहा है। इसके अलावा
क्षेत्र में पेयजल
की समस्या को
भी प्रमुख मुद्दा
बताते हुए ग्रामीणों
ने कहा कि
पानी की किल्लत
से लोगों का
दैनिक जीवन प्रभावित
हो रहा है
और इस दिशा
में जल्द ठोस
कदम उठाने की
आवश्यकता है। बैठक
में मौजूद ग्रामीणों
ने रोजगार, मुआवजा,
पुनर्वास, पेयजल व्यवस्था तथा
अन्य जनसुविधाओं से
जुड़े मुद्दों को
लेकर आगे की
रणनीति पर विचार-विमर्श किया। साथ
ही इन समस्याओं
के समाधान के
लिए संबंधित अधिकारियों
और सीसीएल प्रबंधन
के समक्ष मांगों
को मजबूती से
उठाने का निर्णय
लिया गया।भारी
ब्लास्टिंग और पानी की समस्या पर जताई चिंता
कई
अहम फैसले लिए गए














