मांडर में SIR 2026 को लेकर BLO सुपरवाइजर और BLA 2 को दिया गया प्रशिक्षण
मतदाता सूची के
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर मांडर
में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अंचल अधिकारी चंचला कुमारी ने BLO BLO सुपरवाइजर एवं BLA-2 को पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण
कार्यक्रम 23 जून को BLO एवं सुपरवाइजरों तथा 24 जून को BLA-2 के लिए आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के
दौरान उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन
सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम
मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल
नहीं होना चाहिए। उन्होंने
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाते हुए
मैपिंग इन्यूमरेशन फॉर्म भरने तथा BLO ऐप में डेटा
प्रविष्टि की जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक
नहीं हुई है उन्हें खोजकर ECINET के माध्यम से सही तरीके से मैप किया जाए ताकि किसी प्रकार की विसंगति न रहे। चंचला कुमारी
ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अनुसार इन्यूमरेशन फॉर्म
भरना और उसका रिकॉर्ड BLO ऐप में दर्ज
करना अनिवार्य है। उन्होंने सभी संबंधित कर्मियों से निर्वाचन कार्य को पूरी
गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने की अपील की। इस अवसर पर
उन्होंने मांडर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से भी अपील करते हुए कहा कि जिनकी
मैपिंग हो चुकी है या नहीं हुई है वे अपने क्षेत्र के BLO से संपर्क कर स्थिति की जानकारी लें और आवश्यक सुधार कराएं। साथ ही सभी
मतदाताओं से अनिवार्य रूप से इन्यूमरेशन फॉर्म भरने का आग्रह किया गया।














