सरायकेला खरसावां पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल 30 एसआई एएसआई के तबादले
सरायकेला जिले में
कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़े स्तर
पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जिलादेश
संख्या 806/2026 जारी करते हुए कुल 30 पुलिस पदाधिकारियों (एसआई एवं एएसआई) का तत्काल प्रभाव से
स्थानांतरण कर विभिन्न थाना ओपी एवं शाखाओं में नई पदस्थापना की है। जारी आदेश के
अनुसार सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को 28 जून 2026 तक अपने नए पदस्थापन स्थल
पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही योगदान के बाद अनुपालन प्रतिवेदन
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य किया गया है। स्थानांतरण
सूची में प्रमुख रूप से विश्वजीत कृष्ण तिवारी हीरालाल कुमार विक्रमादित्य
पाण्डेय काशीकांत गोराई भगवान प्रसाद गौड़ और मनोज कुमार मिश्रा समेत कई अधिकारियों
को आदित्यपुर सरायकेला गम्हरिया चौका चांडिल खरसावां कपाली आमदा एवं दलभंगा क्षेत्रों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के तहत
विनोद दुड़ू को आदित्यपुर थाना से सरायकेला थाना अरुण कुमार
महतो को गम्हरिया थाना से सरायकेला थाना नन्दनी प्रधान
को सरायकेला थाना से खरसावां थाना तथा रोपना राम काशी को गम्हरिया थाना से आमदा
ओपी स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा कई पुलिस पदाधिकारियों को पुलिस केंद्र
सरायकेला में प्रतिनियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक
ने संबंधित थाना एवं ओपी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समयसीमा
के भीतर सभी स्थानांतरित अधिकारियों का योगदान सुनिश्चित कराएं। आदेश में यह भी
स्पष्ट किया गया है कि समय पर योगदान नहीं देने वाले अधिकारियों के विरुद्ध
प्रतिवेदन भेजते हुए आवश्यक अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस विभाग
में हुए इस व्यापक फेरबदल को अपराध नियंत्रण बेहतर पुलिसिंग
और प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा
रहा है। नए पदस्थापन के बाद विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था और निगरानी
तंत्र को और सुदृढ़ किए जाने की उम्मीद है।














