जामताड़ा-में-SIR-कार्य-का-मुख्य-निर्वाचन-पदाधिकारी-ने-किया-औचक-निरीक्षण
जामताड़ा 18 अगस्त: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण
यानी SIR
कार्यक्रम के तहत मुख्य निर्वाचन
पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने मंगलवार को
जामताड़ा और नाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण
किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति और जमीनी स्थिति
का जायजा लिया। मुख्य
निर्वाचन पदाधिकारी ने जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 244, 257, 259, 334, 342,
381 और
382 समेत
नाला विधानसभा क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। नाला में निरीक्षण
के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक
कुमार भी मौजूद रहे। निरीक्षण
के दौरान के. रवि कुमार ने बीएलओ, बीएलओ
सुपरवाइजर और एईआरओ से मतदाताओं की मैपिंग, सत्यापन और नो-मैपिंग मतदाताओं की
स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिया कि SIR
का कार्य पूरी निष्पक्षता,
पारदर्शिता और
गंभीरता के साथ किया जाए। उन्होंने
स्पष्ट कहा कि एक भी पात्र भारतीय नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं छूटना चाहिए
और किसी अपात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं होना चाहिए। मुख्य
निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि अनमैप्ड
मतदाताओं की सुनवाई 24 अगस्त से शुरू होगी। उन्होंने पात्र नए मतदाताओं को मतदाता
सूची में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6
और आवश्यक सुधार के लिए फॉर्म-8 भरने हेतु जागरूक करने का निर्देश दिया। उन्होंने
संबंधित अधिकारियों से कहा कि पुनरीक्षण कार्य के दौरान मतदाताओं की समस्याओं का
नियमानुसार समाधान किया जाए और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखी जाए। निरीक्षण
के दौरान अपर समाहर्ता पूनम कच्छप,
एसडीओ अनंत
कुमार, उप
निर्वाचन पदाधिकारी कयूम अंसारी समेत अन्य संबंधित
अधिकारी मौजूद रहे।24 अगस्त से अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई














