जादूगोड़ा के नरवा पुलिया से युवक ने लगाई छलांग, पत्नी को बचाया गया; शव की तलाश जारी
पूर्वी सिंहभूम: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के नरवा पुलिया पर एक युवक द्वारा छलांग लगाने का मामला सामने आया है। युवक की पहचान 25 वर्षीय शेख रमजान के रूप में हुई है। घटना के बाद उसकी पत्नी अफसाना परवीन ने भी पुलिया से कूदने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद यूसीआईएल कर्मी बी. गोराई की सतर्कता से उसकी जान बच गई। मिली जानकारी के अनुसार, शेख रमजान पूर्वी सिंहभूम जिले के मुसाबनी स्थित नंबर दो इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। युवक ने नरवा पुलिया से छलांग लगा दी। इसके बाद उसकी पत्नी अफसाना परवीन ने भी कूदने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद यूसीआईएल कर्मी बी. गोराई ने महिला की हरकत को भांप लिया और समय रहते उसे बचा लिया। उनकी तत्परता से एक और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद जादूगोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक शेख रमजान का शव बरामद नहीं हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।यूसीआईएल कर्मी की सतर्कता से बची पत्नी की जान
पुलिस कर रही युवक की तलाश














