बिहारी प्रसाद यादव की बेटी की सगाई में पहुंचे विधायक प्रकाश राम, वर-वधू को दिया आशीर्वाद
बालूमाथ: प्रखंड क्षेत्र के चर्चित समाजसेवी बिहारी प्रसाद यादव की सुपुत्री सुप्रिया यादव एवं सुनील कुमार यादव के सगाई समारोह का भव्य आयोजन रविवार को रांची के कांके स्थित एक रिसॉर्ट में किया गया। समारोह में परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और अतिथियों के बीच खुशियों और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस खास अवसर पर लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम विशेष रूप से समारोह में शामिल हुए। उन्होंने सुप्रिया यादव और सुनील कुमार यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखद भविष्य और सफल वैवाहिक जीवन की कामना की। साथ ही दोनों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह में वर-वधू के माता-पिता, परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने नवयुगल को जीवन की नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। परिजनों ने समारोह में पहुंचे अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर गिरधारी प्रसाद यादव, डॉ. अशोक कुमार (चिकित्सा प्रभारी, बालूमाथ), बिपिन मिश्रा, प्रीतमलाल यादव, मनोज यादव, प्रदीप यादव, दीपक यादव, सुरेश उरांव, श्यामसुंदर यादव, दिलीप यादव, गंगेश्वर यादव, संजय यादव और अजीत कुमार सहित बड़ी संख्या में अतिथि एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।विधायक प्रकाश राम ने वर-वधू को दी शुभकामनाएं
कई गणमान्य लोग समारोह में हुए शामिल














