हजारीबाग बरकट्ठा में टेम्पो हादसा, तीन की मौत
हजारीबाग: जिले के बरकट्ठा थाना
क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन
लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि एक ओवरलोड
टेम्पो में कुल 10 लोग सवार थे।जानकारी के अनुसार,
टेम्पो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त
हो गया, जिसके बाद उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके
पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल बरकट्ठा सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए पांच लोगों को
बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग स्थित शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल रेफर किया
गया। वहां इलाज के दौरान तीन लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।बताया जा रहा
है कि टेम्पो में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक
कारणों की जांच की जा रही है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।पुलिस ने मृतकों के शव
को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उनके परिजनों को घटना की सूचना दी जा रही
है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।














