हजारीबाग: हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड में संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज के जन्मोत्सव को सेवा और मानवता के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विहंगम योग संत समाज, हजारीबाग की ओर से हदारी ग्राम स्थित विहंगम योग संस्थान परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित शिविर में 31 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।

रक्तदान कर शिविर की शुरुआत

शिविर का उद्घाटन वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं 'ब्लड मैन' निर्मल जैन, संस्था के संयोजक संतोष कुमार और सहसंयोजक डॉ. महेश प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया। शिविर की शुरुआत संतोष कुमार, डॉ. महेश प्रसाद, विवेक जैन और रामचरित्र प्रसाद ने रक्तदान कर की।

इसके बाद शुभम कुमार, गोविंद प्रसाद, महादेव मेहता, विजुल देवी, सुधा देवी, कालेश्वर राणा, ललिता देवी, कमलेश मेहता, राजेश मेहता, अमोद कुमार, नरेश मेहता, सुरेश कुमार, राहुल पांडे, राधिका मेहता, अयोध्या प्रसाद, मनोज कुमार, संदीप गुप्ता, उमेश प्रजापति, विष्णु प्रसाद और निशांत कुमार सहित अन्य लोगों ने भी रक्तदान किया।

तीन शिविरों में जुटाए गए 70 यूनिट रक्त

विहंगम योग संत समाज की ओर से इस वर्ष जिले के तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। बरही में 16 यूनिट, बड़कागांव में 23 यूनिट और इचाक में 31 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। इस तरह तीनों शिविरों के माध्यम से कुल 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

मौके पर निर्मल जैन ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाता है। शिविर में रक्तदाताओं और आयोजन में सहयोग करने वालों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के टेक्नीशियन मुरली प्रजापति, मधुकुमारी, रंजीत, नमीरा परवीन, हिमांशु शर्मा, संजय तथा विहंगम योग संत समाज, हजारीबाग के सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।