गढ़वा जिले के विशुनपुरा बाजार स्थित मनोकामना ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान में हुई सेंधमारी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी की नकदी और जेवरात बरामद किए हैं।एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह के अनुसार, 1 मई 2026 की रात अज्ञात चोरों ने दुकान की छत काटकर अंदर प्रवेश किया और 37 हजार रुपये नकद समेत सोने के जेवर लेकर फरार हो गए थे।घटना के बाद कांड संख्या 14/26 दर्ज कर पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र कुमार आजाद के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर महुलिया गांव निवासी मुटुर पाल उर्फ अतिन्द्र पाल 23 वर्ष को गिरफ्तार किया।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 22,500 रुपये नकद  एक जोड़ी कान का टॉप   लिखा सोने का लॉकेट  एक की पैड मोबाइल  बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने नवंबर 2025 में रंका थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य चोरी की घटना में भी अपनी भूमिका स्वीकार की है।फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।