सरायकेला खरसावां हत्याकांड खुलासा
सरायकेला खरसावां जिले के कांटाडीह में हुए बाया
सरदार हत्याकांड का पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। इस मामले में मृतक
की पत्नी को ही मुख्य साजिशकर्ता बताया गया है।एसडीपीओ समीर सवैया ने प्रेस
कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पत्नी सुनीता सरदार ने अपने भाई
सोमा मुंडा और दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।पुलिस के
अनुसार आपसी
विवाद और पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।आरोपियों की निशानदेही
पर पुलिस ने खून लगा फरसा होंडा
स्कूटी JH01GF1233 चार
मोबाइल फोन बरामद किए हैं जो जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित
हुए हैं।मुख्य आरोपी सोमा मुंडा का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। वह पहले भी
आर्म्स एक्ट और यूएपीए जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त रहा है।पुलिस ने पत्नी समेत
कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस केस के खुलासे
में थाना प्रभारी गौरव कुमार राम रेखा पासवान श्याम बाबू राठौर और तकनीकी टीम की अहम
भूमिका रही।















