गिरिडीह जिले के सरिया राजधनवार मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो बुजुर्ग मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।यह हादसा बिरनी प्रखंड के माखमरगो पंचायत भवन के सामने उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से पैदल जा रहे तीन लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि बासदेव साव 70 वर्ष और लखिया देवी 65 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसे में घायल धनपत साव 65 वर्ष को गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया है जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि तीनों जितकुंडी गांव के निवासी थे और माखमरगो में मजदूरी करने के लिए पैदल जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।हादसे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।