गोविंदपुर लूटकांड खुलासा
धनबाद के गोविंदपुर
थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चार
अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव गोविंदपुर डीएसपी
शंकर कामती और थाना प्रभारी ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी।पुलिस ने
त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया और लूट का
सामान भी बरामद कर लिया।2 मई
2026 को इरफान अंसारी
धनबाद से अपने घर नारायणपुर जा रहे थे तभी गोविंदपुर के पास मुख्य सड़क पर 6-7
अपराधियों ने तीन बाइक से घेरकर मारपीट
की और उनका बाइक लैपटॉप मोबाइल और 22 हजार रुपये लूट लिए।इसके बाद अपराधियों
ने उन्हें फोन कर बुलाया और दोबारा लूटपाट कर फरार हो गए।पुलिस ने कार्रवाई के
दौरान एक हुंडई i20 कार तीन मोटरसाइकिल लूटा गया बाइक 7
मोबाइल फोन लैपटॉप 25,000
रुपये नकद बरामद किए हैं।रजहन अंसारी 27 वर्ष फरदीन अंसारी 19 वर्ष राजू अंसारी 27 वर्ष जावेद अंसारी 27 वर्ष सभी आरोपी गोविंदपुर क्षेत्र के निवासी
हैं।पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की तलाश
की जा रही है।इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप है वहीं आम लोगों में
पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।














