रांची में भाकपा राज्य कार्यालय के सभागार में महान दार्शनिक और अर्थशास्त्री कार्ल मार्क्स की 208वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम के दौरान कार्ल मार्क्स का दर्शन एवं वर्तमान राजनीति विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें वक्ताओं ने मार्क्स के विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की।भाकपा के राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला मंत्री अजय सिंह ने कहा कि मार्क्स के विचार आज भी शोषित और वंचित समाज को मुख्यधारा में लाने की प्रेरणा देते हैं।उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जीवन बिताने के बावजूद मार्क्स ने विश्व को नई दिशा दी और मजदूर वर्ग को एकजुट होने का संदेश दिया।अजय सिंह ने कहा कि मार्क्स की प्रसिद्ध कृति Das Kapital आज भी विश्व की सबसे प्रभावशाली पुस्तकों में शामिल है और उनके विचार आज भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं।इस अवसर पर एहतेशाम श्याम चक्रवर्ती मनोज ठाकुर राजेश कृष्ण कांत वर्मा और अहमद खान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।